आराध्या पब्लिक वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्र
- फोटो : HARDOI
हरदोई। आराध्या पब्लिक वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले पिहानी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने अपने हुनर का बढ़ चढ़कर प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद कौशिकी, अन्नपूर्णा व महिला को सामूहिक रूप से प्रथम घोषित किया गया।
प्रतिभागियों द्वारा बच्चों के द्वारा रंगोली, नृत्य एवं गीत गाकर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिवानी बाजपेयी नगर अध्यक्ष पिहानी ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कौशिकी, अन्नपूर्णा और महिमा रहीं। द्वितीय स्थान पर सुरैया, सुमैया और अमिता रहीं।
तृतीय स्थान पर दानिया, सुबूही और जूही को घोषित किया गया। नृत्य ग्रुप एक में काजल प्रथम, इरा द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। नृत्य द्वितीय ग्रुप में रेशू प्रथम, काजल द्वितीय और प्रीति तृतीय रहीं।
गायन प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी, द्वितीय इलमा खातून और तृतीय दीपा शर्मा रहीं। कार्यक्रम में मीनू वर्मा, नीलम एवं नीलिमा वाजपेयी रहीं।
प्रतियोगिताओं से पहले मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं उप्र उद्योग व्यापार मंडल चेयरपर्सन लीला पाठक ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें इस तरह के आयोजनों में लगातार प्रतिभाग करने को प्रेरित किया। मंच संचालन विजया अवस्थी ने किया।