फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने नाव से लिया कराए जा रहे कार्यों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। जनपद की नोडल अधिकारी और युवा कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव डिंपल वर्मा ने रविवार को चिरंजूपुरवा के पास स्थित राजघाट पर पहुंच सिंचाई विभाग द्वारा गंगा नदी से कटान रोकने के कार्यों का नाव से जायजा लिया। कहा कि कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास होंगे।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम राजघाट पहुंची नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा ने चिरंजूपुरवा पहुंच कर कटान की स्थित देखी। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नाव में बैठकर आसपास कटान रोकने के लिए कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने एसडीएम कपिल देव यादव व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समय रहते कार्य पूर्ण करने व बाढ़ आने की स्थिति पर बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी डिंपल वर्मा ने नमामि गंगे के संयोजक प्रवीण सिंह, जितेंद्र कुमार व श्रीपाल समेत प्रधानों से मुलाकात की और बाढ़ व क्षेत्र के विकास के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें