फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कस्तूरबा’ में मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
computer
विज्ञापन
हरदोई। जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हाईटेक होंगे। इन स्कूलों में कंप्यूटर और इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाए जाएंगे। ये बातें सोमवार की शाम डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई कस्तूरबा विद्यालय की संचालन समिति की बैठक में कहीं। उन्होंने बीएसए को स्कूलों का रंगरोगन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम विवेक वार्ष्णेय ने कहा कि जिले के 20 कस्तूरबा विद्यालयों में संडीला, भरावन, कोथावां, बिलग्राम, सांडी, भरखनी, टड़ियावां, हरियावां, माधौगंज, मल्लावां, कछौना, सुरसा, हरपालुपर, टोडरपुर, शाहाबाद, बावन, पिहानी, अहिरोरी, बेहंदर व शाहाबाद के बिलहरी में गरीब छात्राएं अध्ययनरत हैं। प्रत्येक स्कूल में 100 बच्चों का प्रवेश है। इनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी स्कूलों को हाईटेक किया जाएगा।

उन्होंने छात्राओं के लिए कंप्यूटर शिक्षा और इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराया जाए। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चहारदीवारी, मुख्यद्वार, दरवाजे, खिड़की की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए खिड़कियों में शीशे जाली की व्यवस्था, शौचालयों की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था, भोजन के दौरान साफ-सफाई, भवन की रंगाई पुताई, आंतरिक साज सज्जा, पर्दे, फर्नीचर की व्यवस्था, बेड सीट, तकिया व रजाई गद्दों की नियमित सफाई कराई जाए।
विज्ञापन


शुद्ध पेयजल के लिए प्रत्येक स्कूल में आरओ लगाए जाएं। उन्होंने स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं के मनोरंजन के लिए टीवी व डिश कनेक्शन लगवाने का आदेश दिया है। स्कूलों का हरा भरा रखने के लिए प्रांगण में फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएं। गमलों में फूलों वाले पौधे लगाए जाएं। उन्होंने धन की कमी न होने के लिए भी समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया। इस मौके पर बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी, डीपीओ बहारआरा जैदी, वार्डेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें