फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई में 30 अप्रैल तक नहीं आएगी कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कानपुर के लिए ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों के लिए सफर मुश्किल भरा हो सकता है।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते कानपुर जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसमें स्थानीय स्टेशन से होकर जाने वाली कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी शामिल है। यह ट्रेन 30 अप्रैल तक जिले में नहीं आएगी। वहीं, बालामऊ से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी 30 अप्रैल तक 42 दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है।
कानपुर में गंगा पुल की मरम्मत का कार्य प्रस्तावित किया गया है। मेला ब्लॉक के चलते 17 मार्च से 30 अप्रैल तक कानपुर जाने वाली करीब 74 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से जाएंगी या फिर उनका संचालन बंद किया गया है। इसका असर जिले के यात्रियों पर भी पड़ेगा। कानपुर जाने के लिए वैसे तो जिले से सीधे तो कोई ट्रेन नहीं जाती, लेकिन बालामऊ से कानपुर के लिए एक पैसेंजर और वैष्णो देवी जाने के लिए जम्मूतवी-कानपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन होता है। अब यही दोनों ट्रेनें 30 अप्रैल तक प्रभावित रहेंगी। जम्मूतवी से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 12469 और 12470 कानपुर से अंबाला कैंट के बीच में डायवर्ट कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन 20 मार्च से 30 अप्रैल के बीच में बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, सहारनपुर न जाकर कानपुर से इटावा, दिल्ली होते हुए अंबाला कैंट जाएगी। वहीं, बालामऊ से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 54335 व 54336 को 20 मार्च से 30 अप्रैल के बीच में निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा फर्रुखाबाद से भी कानपुर जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं या उन्हें निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें