फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज निवासी था सड़क हादसे में मरा युवक

Sat, 20 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
death - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रहुला के निकट गुरुवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से घायल युवक की सीएचसी में मौत हो गई। मृतक कन्नौज का निवासी था। वह माघौगंज थाना क्षेत्र निवासी बहन के ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कन्नौज के शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगाधरपुर निवासी कृष्ण कुमार की बेटी उर्मिला का ससुराल माधौगंज के गौरा बघरिया गांव में है। गुुरुवार को बेटा रवीचंद्र (45) बहन के घर जाने के लिए निकला था। रात करीब 9 बजे वह बिलग्राम में उतरा था।

कटरा-बिल्हौर हाईवे पर वह पैदल जा रहा था। रहुला गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके पास से मिले मोबाइल से पुलिस ने बहन को हादसे की सूचना थी। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मुर्दाघर पहुंचकर रवीचंद्र की पहचान की। मृतक के पिता ने किसी आरोप से इनकार किया है। कोतवाल चक्रधर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उनको परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें