फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों से कमीशनखोरी बंद कराई जाए’

Tue, 28 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरत के कहर से बचीखुची फसल को क्रय केंद्रों पर बेंचने जा रहे किसानों से भी कमीशन की मांग होने लगी है। कुछ ऐसे ही आरोप लगाकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर इस पर अंकुश लगाने की मांग की। अन्यथा की दशा में विवाद की स्थितियां गेहूं क्रय केंद्रोें पर बनीं तो जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में ज्ञापन से पहले जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह यादव ने कहा कि किसानाें का गेहूं एक तो सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं लिया जा रहा, दूसरे कर्मचारी कमीशन की बात कह रहे हैं। ऐसी स्थिति में टकराव की नौबत केंद्रों पर आ रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरिहरपुर सब स्टेशन काफी दिनों से बन के तैयार है, पर हीलाहवाली के चलते इंसुलेटर आदि सही नहीं लगने से शुरू नहीं हो पा रहा, जिसको शीघ्र शुरू कराया जाए।

उन्होंने कहा कि बारिश व ओले से गेहूं के नुकसान को आज भी अफसर, कर्मी मजाक ही बनाए हुए हैं। कहा कि किसान समझ ही नहीं पा रहा कि उसे मुआवजा मिलेगा भी या नहीं यदि मिलेगा। इस मौके पर पदाधिकारियों ने नारेबाजी की तथा चार सूत्रीय ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा ग्राम पंचायतों में कैंप लगवाकर किसान पंजीकरण कराने की मांग की गई। इस मौके पर प्रगट सिंह, यदुवीर सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें