फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नारायण’ ने गरीबों को बांटे कपड़े

Mon, 27 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब व जरूरतमंद लोगों को नारायण सेवा समूह ने एक बार फिर से खुशियों का तोहफा दिया है। समूह द्वारा रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में वस्त्र वितरित किए गए, जिसमें जिले के कई ग्रामों से चयनित गरीब महिला-पुरुषों को वस्त्र दिए गए। जिसको पाकर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई।
विज्ञापन


नारायण सेवा समूह द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण किया गया। विद्यालय प्रांगण में आसपास के गांव से चयनित 67 गरीब महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर उन्हें वस्त्रों का वितरण किया गया। महिलाओं को साड़ी ब्लाउज तथा पुरुषों को पैंट शर्ट व कुर्ता पायजामा का वितरण किया गया।

समूह के कार्यकारी संचालक डा. जय राम गुप्ता ने कहा कि धनवान व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, पर जो गरीब वर्ग के लोग हैं, वह बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई से गुजारते हैं। ऐसे में उनकी सहायता करना और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही सच्ची नारायन की पूजा है।
विज्ञापन


सुनील कुमार, राकेश सिंह, प्रियम मिश्रा, सोमेश, सुमेर ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा बढ़ती हैं, ऐसे में लोगों को खुशियां बांटने को हर संभव प्रयास करना चाहिए। डा. सुधीर, डा. नरेश चंद्र शुक्ल, हरिश्चंद्र शुक्ला, तारकनाथ, संदीप अग्रवाल, रामसनेही द्विवेदी ने कहा कि गरीबों की सहायता को समाज को ज्यादा से ज्यादा त्याग करना चाहिए।

इससे सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति होती है। वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने को गोविंद नारायण, मो. वशी, कमला अवस्थी, प्रभु दयाल गुप्ता, विजय शुक्ला, पतिराज गुप्ता, हरिशंकर दीक्षित, सुशील, आरडी पाल, नितिन मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।

उधर, रफी अहमद स्कूल में वस्त्र पाने के बाद अधिकांश गरीबों में रविवार को नारायण समूह को कुछ ऐसे आशीर्वाद दे डाले कि सुनने वालों के भी दिल भी गरीबों की दुआओं को सुनकर पिघल गए। किसी ने कहा कि सात जन्मों तक गरीबों की दुआएं उनके साथ रहेगी, तो किसी ने कहा कि अन्न व वस्त्रों के दान से वह हर जन्म में राजा ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें