फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत से पूर्व श्रद्धापूर्वक शहर से निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
फोटो-8-नुमाइश चौराहे पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शहर में श्रद्धालुओं के द्वारा गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
सांडी रोड पर होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगल शोभायात्रा के साथ वैदिक विद्वानों व आचार्यों द्वारा पंचाग पूजन के साथ बड़े धूमधाम से किया गया। इससे पूर्व गुरुवार को राजघाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना करके वहां से लाए गंगा जल से व मां सती शिरोमणि इकनौरा का अनुष्ठान लेकर श्री रामजानकी मंदिर में पूजन किया गया। उसके बाद शोभा यात्रा नुमाइश चौराहा मंदिर से निकाली गई। इसमें रथ, झांकी व बैंड बाजे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद कथा का शुभारंभ जबलपुर मध्यप्रदेश से आए संत डॉ सत्येंद्र स्वरूप शास्त्री ने किया। उन्होंने गोकरण व धुंधकारी कथा का श्रवणपान कराया व श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंग को बताया। उन्होंने अच्छे श्रोता वक्ता के नियम बताए। मुख्य यजमान के रूप में राजीव मिश्र, प्रिया मिश्र, डॉ. अरुण कुमार मिश्र व डॉ. शिक्षा मिश्र द्वारा व्यास गद्दी व महाराज जी का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुकेश वाजपेयी, रेखा वाजपेयी, जगदीश पांडेय, गोविंद शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें