फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीएम चाहेंगे तो हो सकेंगे बीईओ को तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले करने की मंजूरी दी है। जिलाधिकारी की अनुमति से जिले में एक से दूसरे ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि शासन ने शैक्षिक सत्र के बीच खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला करने पर रोक लगाई थी। शासन में उच्चस्तर पर हुई चर्चा के बाद शैक्षिक सत्र के बीच में खंड शिक्षा अधिकारी के तबादला करने की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से ही खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाई गई थी। अब यह व्यवस्था फिर से लागू कर दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से इस ओर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों के जनपद के अंदर एक ब्लाक से दूसरे ब्लाक में स्थानांतरण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि जिले में भी जरूरत पड़ी तो समीक्षा के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन पर ब्लाकों का परिवर्तन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें