फोटो- 29 हरदोई रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद अजय नंदन ने हरदोई रेल खंड के काकोरी रेलवे स्टेशन का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि काकोरी कांड से जुड़ी वस्तुओं और दस्तावेजों को बिल्डिंग में संरक्षित किया जाएगा।
बताया कि हमारे देश के क्रांतिकारियों ने काकोरी में ट्रेन में डकैती डालकर सरकारी खजाना लूटा था। जिससे ब्रिटिश सरकार की चूल्हे हिल गईं थीं। इसी घटना से जुड़ी यादों को सहेजने के लिए वे निरीक्षण करने आए। इन यादों को लोगों को सामने किस प्रकार से प्रस्तुत किया जाए, इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों संग मंथन किया। बताया कि काकोरी कांड से जुड़े दस्तावेजों के स्टेशन परिसर में सजाया जाएगा।
इससे जुड़ी पेटिंग बनाई जाएगी। आने वाले दिनों में लाइट साउंड शो का भी आयोजन होगा। जिससे लोगों को इस कांड के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन विशेष ट्रेन द्वारा काकोरी से होते हुए हरदोई रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं से जुड़े पहलुओं का निरीक्षण किया। साथ मिली खामियों को दुरस्त करने के निर्देश दिए। हरदोई रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर क्या प्लानिंग है और क्या बेहतर हो सकता है। इसको लेकर भी रेल अधिकारियों के साथ वार्तालाप हुई है।