फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उपचार कराने आया बाल अपचारी चकमा देकर भागा, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर उपचार के लिए लाया गया बाल अपचारी साथ आए दरोगा को चकमा देकर भाग निकला। किशोर को भागता देख लोगों को उसके चोर होने का शक हुआ। पुलिस कर्मी समेत तमाम लोग और मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी उसके पीछे दौड़ पड़े। मेडिकल कॉलेज के पीछे नघेटा रोड पर दरोगा ने ही बाल अपचारी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर को करीब 10 दिनों से पेट में दर्द था। बीते कई दिन से इलाज भी चल रहा था। मंगलवार को भी वह दरोगा दिनेश कुमार मिश्रा के साथ उपचार कराने आया था। दरोगा ने बताया कि पहली मंजिल पर उपचार कराने के लिए जाने के दौरान उसने इधर-उधर की बात कर दो-बार चकमा देकर हाथ छुड़ाने का प्रयास किया।
ऊपर से आने के बाद वह दवाएं लेने लगे। इसी बीच बाल अपचारी ने हाथ छुड़ाया और भाग निकला। किशोर को भागते देख वह भी शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। आसपास लोगों ने उन्हें भागते देखा तो उन्हें किशोर पर चोर होने का शक हुआ। आसपास के तमाम लोग उसके पीछे दौड़ने लगे। दरोगा ने मेडिकल कॉलेज के पीछे नघेटा रोड पर किशोर को पकड़ लिया। इसी बीच वहां पर मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मी और पुलिस भी पहुंच गई। बाल अपचारी को वहीं से ही वैन में बैठाकर बाल संप्रेक्षण गृह पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें