फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस यात्रा ने बुझे कांग्रेसियों में डाली जान

Mon, 25 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
राजबब्बर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं की अगुवाई में हरदोई पहुंची बस यात्रा ने बुझे कांग्र्रेस में जान डाल दी। 27 साल, प्रदेश बेहाल का नारा लेकर निकली बस का कार्यकर्ताओं ने शाहजहांपुर और कन्नौज बार्डर पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह पर नुक्कड़ सभाएं भी हुईं।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने मांडू गांव की जनसभा में कहा कि आप लोग जुट जाएं, मैं आपसे वादा करके जा रहा हूं। आने वाले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी।
प्रमोद तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब भी सपा की सरकार आती है तो अराजकता बढ़ जाती है।

आप अराजकता हटाते हो तो बसपा आ जाती है। जब बसपा आती है तो लूट शुरू हो जाती है। एक और आ गए इस बीच में जो कहते हैं वह करते नहीं और करते हैं वह करते नहीं। जब हमारी सरकार आएगी तो महंगाई कम हो जाएगी, क्या महंगाई कम हुई। कहते थे खाता खोल लो 15 लाख आएंगे, किसी के खाते में पैसा आया। अगर किसी के खाते में नहीं आया तो इसका मतलब झूठ बोले नरेंद्र मोदी। जिसने झूठ बोला उसका सिर हरदोई में ऊंचा नहीं होना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व सांसद जितिन प्रसाद, राजीव शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें