शहर कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ की दुकान में आग लगने
से लाखों का माल जलकर राख हो गया। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फायर
ब्रिगेड व मोहल्ले के लोगों ने मिल कर आग पर काबू पाया।
शहर कोतवाली
क्षेत्र के खजांची टोला निवासी सरताज पुत्र शराफत अली की मोहल्ला इदरीश गंज
में कबाड़ की दुकान है, वहीं पर दुकान के पीछे कबाड़ का सामान रखा हुआ था।
शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब तीन बजे दुकान से
आग की लपेट उठती देख लोगों ने उनको सूचना दी।
जिस
पर आनन फानन में वह लोग मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वालों की मदद से आग पर
काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिस पर फायर
बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सरताज ने बताया कि आग से करीब
तीन लाख का माल जल कर राख हो गया। घटना से सुबह तक दुकान से धुुआं निकलता
रहा।