फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाइनमैन के बंद मकान से चार लाख रुपये के जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। शाहाबाद विद्युत उपकेंद्र में तैनात लाइनमैन के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर कमरों में रखे बक्सों और अलमारी से चार लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

रामनगरिया निवासी राजेश लाइनमैन हैं। 11 मई को वह अपनी पत्नी रामादेवी और बच्चों के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकरा गांव में अपनी ससुराल गए थे। यहां उनके साले की बेटी की शादी थी। 12 मई की रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। अंदर घुसकर कमरों के ताले भी तोड़ डाले। कमरे में रखे बक्से और अलमारी से सोने का एक हार, चार चूड़ी, तीन अंगूठी, एक जोड़ी पायल, चांदी का हथफूल, 30 हजार रुपये कीमत की साड़ियां और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए।
मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले भाई राकेश ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें