फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर से 10 लाख रुपये के नकदी जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गोनी गांव में चोरों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर को निशाना बना लिया। शुक्रवार रात घर में घुसे चोर 87 ग्राम सोने के जेवर और एक किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। 20 हजार रुपये भी चोरों ने चोरी किए हैं। नकदी जेवर मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन



मूल रूप से बानपुर निवासी सुशील कुमार पिछले 15 वर्ष से परिवार के साथ अपनी ससुराल गोनी में रहते हैं। गोनी में सुशील की पत्नी किरन देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सुशील के मुताबिक शुक्रवार रात 12 बजे वह बच्चों और पत्नी के साथ मकान की छत पर सोया था। इसी दौरान पड़ोसी विशंभर के घर की तरफ से घुसे चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया।
सुशील के मुताबिक कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर किरन देवी का सोने का हार, मांगबेंदी, दो जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, नथ, दो अंगूठी, दो चेन, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया और बीस हजार रुपये चोर उठा ले गए। किरन के मुताबिक 87 ग्राम सोने के जेवर और एक किलो चांदी के जेवर व बीस हजार रुपये चोरी हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें