फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सकाहा मंदिर में दर्शन करने गईं पांच महिलाओं के जेवर खींचे

Thu, 27 Feb 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- किसी का मंगलसूत्र तो किसी की सोने की चेन हुई गायब
विज्ञापन

- बेहटागोकुल पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया
संवाद न्यूज एजेंसी

बेहटा गोकुल। महाशिवरात्रि पर बुधवार को पूजन के लिए पौराणिक श्री शिव संकट हरण मंदिर सकाहा गईं महिला श्रद्धालुओं के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। मंदिर में पूजन और फिर बाहर लाइन में लगे रहने के दौरान महिलाओं के जेवर चोरी हुए हैं।
यह हाल तब है जबकि परिसर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जाने का पुलिस की ओर से दावा किया गया था। सकाहा में पौराणिक शिव मंदिर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जाते हैं। बावन निवासी शानू की पत्नी सुजातना बुधवार को मंदिर में दर्शन के लिए गई थीं। इसी दौरान उनका मंगलसूत्र गले से खींच लिया गया।
विज्ञापन

कुर्रिया निवासी रणवीर की पत्नी मालती भी मंदिर में पूजन के लिए बुधवार दोपहर गई थीं। उनके गले से सोने की चेन पार कर दी गई। उधरनपुर निवासी विजयपाल की पत्नी कुसुमा के कानों के कुंडल भी खींच लिए गए। जरारा निवासी अनंगपाल की पत्नी मुन्नी का एक कुंडल और विनेाद गुप्ताकी पत्नी पूनम गुप्ता का भी एक कुंडल कान से नोच लिया गया।
विज्ञापन

खास बात यह भी है कि इनमें से किसी भी महिला की रिपोर्ट भी बेहटा गोकुल थाने की पुलिस ने दर्ज नहीं की। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं आई थी। अब पता चला है तो इन सभी को बुलाकर तहरीर ली जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें