फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बालामऊ में छह लाख रुपये के जेवर चोरी

Mon, 11 Mar 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। अभी तीन दिन पहले बालामऊ गांव में हुई चोरी का खुलासा पुलिस कर भी नहीं पाई थी कि कछौना कोतवाली क्षेत्र के बालामऊ गांव में चोरों ने एक मकान को फिर निशाना बना लिया। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर लगभग छह लाख रुपये कीमत के जेवर और 20 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

बालामऊ गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के मकान में चोर जीने के रास्ते अंदर उतर गए। कमरे का ताला तोड़कर जेवर और रुपये चोरी कर ले गए। रविवार सुबह सोकर उठने पर महेंद्र को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें