हरदोई। जेठ माह के चौथे व अंतिम मंगलवार को चिलचिलाती धूप के बावजूद लोगों की आस्था कम न हुई। शहर में जगह जगह शर्बत वितरण एवं भंडारों का आयोजन किया गया। पूरे जिले में मंगल पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।
खेतुई स्थित बालाजी महाराज के दर्शन पाने को सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की कतारे लगी रही। इसी क्रम में सिनेमा चौराहे पर पत्रकार संघ के हुए भंडारे का शुभारंभ सुनील शास्त्री ने हनुमान जी का विधि विधान से पूजन पाठ कर किया। पत्रकार संघ संयोजक सुधांशु मिश्र आदि के विशेष सहयोग के बाद शाम तक भंडारे का आयोजन हुआ।
प्राइवेट बस स्टैंड पर आयोजित भंडारे में भी दिन भर प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित सत्येंद्र पांडे, रानू गुप्ता, सतीश चंद्र त्रिवेदी, प्रियम मिश्रा आदि मौजूद रहे। लखनऊ रोड पर ग्राम प्रधान अख्तर गाजी के संयोजन सेे भंडारे का आयोजन हुआ।
इसी क्रम में घंटाघर रोड स्थित पेट्रोल टंकी पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, शिशुपाल सिंह, पंकज सिंह ने प्रसाद वितरण किया। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण संगठन के प्रदेश महासचिव नाहर सिंह, मंडल संगठन सचिव पुष्पेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष मदन पाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कामता प्रसाद पाल आदि ने पिहानी चुंगी पर भंडारे का आयोजन किया। वैष्णों जन कल्याण समिति के तत्वाधान में नुमाइश चौराहे पर आयोजित भंडारे में अधिवक्ता संघ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह आदि ने प्रसाद का वितरण किया। सीतापुर रोड पर सपा नेता विजय सिंह आशा ने भंडारे का आयोजन किया।