फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण-पत्र बनवाने आए विकलांगों ने किया हंगामा

Wed, 15 Jun 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने को लगी आवेदकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में लगे शिविर में मंगलवार को प्रमाण पत्र बनवाने आए विकलांगों ने अव्यवस्थाओं के चलते हंगामा किया। अधिकारियों ने मामला शांत कराया। प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को जिला अस्पताल में विकलांगों के प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया जाता है।
विज्ञापन


14 जून को जिला अस्पताल में लगे शिविर में प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए सुबह दस बजे से ही लोग जुट गए। भीड़ ज्यादा होने और जल्दबाजी में मारामारी की नौबत आ गई। हंगामा देख अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने भी विकलांग शांत नहीं हुए। इस पर कर्मचारियों ने आवेदन पत्र जमा करने से इनकार कर दिया।

आक्रोशित लोग सीएमएस दफ्तर के सामने पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसपर अधिकारियों ने सभी के  लाइन में लगने के बाद ही आवेदन फार्म जमा करने की बात कही। दोपहर दो बजे तक पचास लोगों के फार्म जमा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें