फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जेईई एडवांस्ड विद्यार्थियों ने पाई सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/मल्लावां। जिले में जेईई एडवांस्ड परीक्षा में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की। उन्होंने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी ने मेधावियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शहर के मुख्य डाकघर में कार्यरत डाक सहायक बृज किशोर की पुत्री पावकी वर्मा ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी ऑल इंडिया रैंक 19,556 रही। पावकी की मां शशिबाला जूनियर हाईस्कूल लालपुर भैसरी में प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं। पावकी ने हाईस्कूल सेंट जेवियर्स से पास किया है। पावकी राजस्थान के कोटा में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। उनकी इस सफलता पर सभी ने बधाई दी।
मल्लावां क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर साई में श्री दर्शन लाल वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र शिवा पटेल पुत्र रामदेव निवासी ग्राम क्योटी खुजकीपुर ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पास की है। उनकी ओबीसी रैंक 816 आई है। जेईई मेंस की परीक्षा में भी 99.38 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर परीक्षा पास की थी। उनके पिता कृषि कार्य करते हैं, वहीं माता किरन देवी गृहणी हैं। इसी विद्यालय के छात्र रुकनापुर निवासी अभिनव पुत्र सुनील कुमार ने भी परीक्षा पास की है। इनकी ओबीसी रैंक 5,222 है।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा में 98.73 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए थे। इनके पिता भी किसान हैं। माता गृहणी हैं। विद्यालय प्रबंधक फूलचंद्र वर्मा ने विद्यालय में छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेधावियों ने परिवार का ही नहीं जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें