फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संविदा कर्मी की मौत में जेई निलंबित, एसएसओ बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- फालोअप-
विज्ञापन

-फॉल्ट सही करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी की बृहस्पतिवार रात हुई थी मौत
सकतपुर फीडर की जगह काशीपुर फीडर किया था बंद

एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति, एक्सईएन को चेतावनी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। बृहस्पतिवार की रात फॉल्ट सही करते समय करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि संविदा कर्मी सकतपुर फीडर पर काम कर रहा था, जबकि शटडाउन काशीपुर फीडर का दिया गया था। मामले में सब स्टेशन ऑपरेटर को बर्खास्त कर अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। उपखंड अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गई है। तत्योरा उपकेंद्र में तैनात सभी संविदा कर्मियों को बदलने के आदेश दिए गए हैं।
तत्योरा विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा लाइन मैन रिजवान की बृहस्पतिवार को बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों ने मामले में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही से काम करने का आरोप लगाया था। विभागीय जांच में पता चला है कि तत्योरा के सकतपुर फीडर पर काम होना था, लेकिन शटडाउन काशीपुर फीडर का दिया गया था। अधीक्षण अभियंता राजीव भट्ट ने बताया कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। उपकेंद्र तत्योरा पर तैनात एसएसओ बृजेश कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई है। उपकेंद्र के अवर अभियंता सुधीर कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी बावन रजत गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड शहर प्रेम प्रकाश सिंह को चेतावनी दी गई। उपकेंद्र पर तैनात सभी संविदा कर्मियों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में उपकेंद्र पर 12 संविदा कर्मी तैनात हैं, जिसमें तीन एसएसओ और नौ लाइनमैन शामिल हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच सुरक्षा निदेशालय की टीम और विभागीय टीम कर रही है। संविदा कर्मी को साढ़े सात लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपने दायित्वों को निर्वाह सही से न करने के कारण उपकेंद्र के एसएसओ बृजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अवर अभियंता की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें