फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंची जेसीबी, शुरु हुई जर्जर सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
फोटो-32- जल निकासी के कच्ची नाली बनाती जेसीबी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
मल्लावां। राघौपुर चौराहे की जर्जर सड़क और वहां जलभराव की समस्या को निस्तारण करने का काम शुरू हो गया है। अधिशाषी अभियंता एसके श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार दोपहर बाद कार्यदाई फर्म के कर्मियों ने जेसीबी की मदद से मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। दरअसल, अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, इसके बाद अफसरों ने कदम उठाया।
विज्ञापन

मल्लावां से राघौपुर चौराहा होते हुए मेहंदीघाट तक जाने वाली 20 किलोमीटर लंबी सड़क जनपद को कन्नौज से जोड़ती है। कुछ समय पूर्व ही सड़क का चौड़ीकरण कराया गया है। चौड़ीकरण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले राघौपुर गांव से गुजरे मुख्य मार्ग के लगभग 80 मीटर लंबे हिस्से को अधूरा छोड़ दिया गया था। अधूरे छोड़े गए हिस्से में बड़े बड़े गड्ढे होने से यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया था। जलनिकासी की व्यवस्था न होने का कारण गंदा पानी गड्ढों में भर गया था। इससे राहगीरों व आसपास रहने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इससे संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड दो एसके श्रीवास्तव ने पूरे मामले को गंभीरता से संज्ञान लिया। जेई प्रेम कुमार व संतोष कुमार को मौके पर भेजकर जांच कराई। सड़क की स्थिति खराब होने की बात सामने आने पर अधिशासी अभियंता ने सड़क चौड़ीकरण का काम रही फर्म के संचालक को अविलंब नाली बनाकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने व खराब सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर दोपहर बाद ठेकेदार के प्रतिनिधि जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए और कच्ची नाली बनवाकर जलनिकासी का काम शुरू करा दिया है। अधिशाषी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि खराब सड़क व नाली का जल्द से जल्द निर्माण कराए जाने का आदेश दिया गया है।

फोटो-33- मंगलवार के अंक में प्रकाशित खबर की पीडीएफ।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें