टोडरपुर। मझिला पुलिस ने मंगलवार सुबह ग्राम जमुरा में खेत में मिट्टी का अवैध खनन होते पकड़ा। पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि खनन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है।
एसओ मझिला संजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली की ग्राम जमुरा में कुछ लोग जेसीबी से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस ने टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा।
पुलिस ने जेसीबी समेत मौके पर मौजूद तीन ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लीं। भागने की कोशिश कर रहे ट्रैक्टर चालक राशिद पुत्र नईम निवासी ग्राम टुमुर्की थाना मंझिला, निहाल पुत्र मंसूर खां निवासी दौलतपुर मजरा ग्राम टुमुर्की थाना मझिला समेत जीसीबी चालक सज्जाद पुत्र मुश्ताक निवासी मुरादपुर मजरा सहिजना थाना मझिला को पकड़ लिया। जबकि एक ट्रैक्टर चालक भाग गया। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि आगे की कार्रवाई खनन विभाग करेगा।