फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसो में नौ लोग घायल, 6 रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छिबरामऊ गांव के पास मंगलवार सुबह गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप पलट गया। हादसे में बलेंदा निवासी धर्मेंद्र (35), प्रियांशी (30), उसकी बेटी सीता (11) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

दूसरी घटना में कन्नौज रोड पर आईटीआई के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में सुरसा के घमुईया निवासी बाइक सवार शिवा (15) व खुटेहना निवासी संजय (26) व रोहित (19) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा थाना क्षेत्र में हुए अन्य हादसों में अनमोल (22) निवासी खुटेहना, विशाल (23) निवासी पांडेयपुरवा व शानू (26) निवासी प्रतापपुर कोथावां भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें