फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद के आनंद भयो जय हो कन्हैया लाल की.........

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में बुधवार को दूसरे दिन भी शहर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सभी मंदिरों में विधिविधान से पूजन किया गया। खूबसूरत झांकियां सजाई गई। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम नजर आई।
विज्ञापन

बुधवार को पूरा जिला कृष्ण भक्ति में रमा रहा। मंगलवार को जहां अधिकांश घरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। वहीं दूसरे दिन जिले भर में भी कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। हालांकि हर साल की अपेक्षा मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। भगवान के जन्म के बाद मंदिरों से घंटे, मंत्रों आदि की गूंज आने लगी।
जन्माष्टमी की तैयारी शहर में कई दिनों से चल रही थी। त्योहार पर खुशी का माहौल पहले की तरह ही है, लेकिन कोरोना के कारण लोगों ने घरों में ही धूमधाम से त्योहार मनाया। मंदिरों में कुछ खास सजावट नहीं रही, पूजन पूरे विधिविधान से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें