फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 31 और मिले कोरोना संक्रमित, 440 एक्टिव केस मिले, 17 मौतें हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई जिले में बुधवार को 31 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें संडीला कोतवाली में तैनात दो पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। अब तक जनपद में 1582 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 1129 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 440 एक्टिव केस हैं। कोरोना से 17 मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अटवा असिगांव निवासी युवक (28) कोरोना संक्रमित मिला है। पिहानी चुंगी निवासी युवक (23) और ग्राम कुरसठ निवासी युवक (27) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बख्तावरपुरवा निवासी युवती (22), कांशीराम कालोनी युवक (21), मल्लावां निवासी युवक (25), जिंदपीर चौराहा निवासी महिला (25), शुगर मिल कालोनी निवासी युवक (27) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
मवई ब्रम्हनान निवासी युवक (26), गढ़ी निवासी युवक (20), इच्छनापुर निवासी युवक (32), ज्वालखेड़ा निवासी अधेड़ (50), कछौना निवासी युवक (39), रैसों निवासी युवक (43) भी संक्रमित हैं। ब्रम्हावली निवासी युवक (44), गौरीखालसा निवासी युवक (30), दीन नगर निवासी युवक (18), बरौली निवासी युवक (35), कटका कला निवासी महिला (21) की रिपोर्ट भी पॉजिटिवहै। संडीला कोतवाली में तैनात दो उप निरीक्षकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें