इंपैक्ट का लोगो
फोटो-16- 27 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर।
- कमियों को दूर कर दो हजार से अधिक आवेदनों के हुए भुगतान
- बिलग्राम समेत कई ब्लाकों ने भुगतान निस्तारण में दिखाई तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का भुगतान ने गति पकड़ ली है। लाभार्थियों के भुगतान में कमियों की वजह से खातों में धनराशि नहीं पहुंच पा रही थी। इसको लेकर खबर भी प्रकाशित की गई। इस पर अब भुगतान ने तेजी पकड़ ली और दो हजार से अधिक आवेदकों के खातों में धनराशि पहुंच गई। ब्लाकों के भुगतान में तेजी दिखाने से अब जिले में सिर्फ सात प्रतिशत ही आवेदन लंबित रह गए हैं।
गर्भवती महिलाओं के प्रसव के बाद सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। शहरी क्षेत्र में महिलाओं को 1000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 14 सौ रुपये दिए जाते हैं। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव के बाद महिलाओं को मिलने वाली धनराशि के भुगतान में काफी देरी हो रही है।
भुगतान में देरी की वजह से जिले में करीब 7883 आवेदकों का भुगतान अभी तक नहीं हो सका। इसको लेकर आला इनमें नगर क्षेत्र, हरवालपुर, सांडी, माधौगंज और अहिरोरी की प्रगति काफी कम थी। इससे भुगतान नहीं हो रहे थे, अमर उजाला में भुगतान को लेकर हो रही हीलाहवाली की खबर का प्रकाशन किया गया।
इसके बाद ब्लाकों से भुगतान में तेजी दिखाते हुए 2846 आवेदनों का भुगतान कर खाते में धनराशि स्थानांतरित कर दी गई। इससे अब जिले में सिर्फ 7 प्रतिशत भुगतान ही लंबित रह गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रोहताश कुमार के अनुसार लंबित भुगतान भी जल्द ही पूर्ण करा दिए जाएंगे।
इनसेट
इन ब्लाकों ने दिखाई तेजी
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत भुगतान करने में पांच ब्लाकों ने काफी तेजी दिखाई है। इनमें टोडरपुर व भरखनी में 3 प्रतिशत, बिलग्राम, मल्लावां व कोथावां में 4 प्रतिशत और पिहानी व अहिरोरी समेत कई ब्लाकों में 5 प्रतिशत ही भुगतान अब लंबित हैं। इन ब्लाकों में तेजी से जिले का लंबित भुगतान प्रतिशत कम हुआ है। जिले में अब 7 प्रतिशित आवेदन लंबित हैं।