फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप से पकड़े चार लाख रुपये जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के गोपामऊ पिसावां रोड पर गोमती नदी पर भकुरहा पुल के पास सीतापुर की ओर से आ रही पिकअप से पुलिस ने चार लाख अट्ठासी हजार आठ सौ रुपये बरामद किए। कागजात न दिखाने पर पैसे जब्त कर कोतवाली में जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग धन का दुरुपयोग करने लिए लगातार सख्ती कर रहा है। 26 जनवरी को आबकारी रामेंद्र कुमार सिंह चौहान व एसआई उदय भान सिंह ने पिकअप को रोककर तलाशी ली तो उससे रुपये मिले। बताया कि जिन लोगों के पास से पैसा मिला, वे गुटका व्यापारी हैं। उनके पास से रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं मिल सके। सओ राजदेव मिश्र ने बताया कि वाहन चालक छोटक्के पुत्र भगवानदीन निवासी कैथा थाना महोली पैसा लेकर जा रहा था।
उसने पूछताछ में बताया कि वह रुपये कुंजबिहारी मिल के मालिक प्रवीण अवस्थी निवासी हरदोई को देने जा रहा था। रुपये श्रीराम ट्रेडर्स किराना स्टोर जनपद सीतापुर के महोली से लेकर आया था। कोतवाल ने बताया रुपये ट्रेजरी ऑफिस में जमा करा दिए हैं। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करा दिए हैं। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें