फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया युवती का हत्यारोपी, परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शादी से इंकार किए जाने से गुस्साए युवक ने युवती की हत्या की थी। इस का बात का खुलासा स्वयं आरोपी आशीष ने किया। पकड़े गए आशीष ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार था, जिस कारण युवती के परिजन उससे शादी नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने आशीष की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है। पुलिस फिलहाल हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं शाम के वक्त युवती के परिजनों ने मुआवजे की मांग पर हाईवे पर शव रखकर जाम भी लगाया।
विज्ञापन

हरपाल थाना क्षेत्र के ककरा गांव निवासी नंदराम की बेटी अनीता (19) की बुधवार को गांव के ही आशीष ने बांके से गोदकर हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने गुरुवार को हत्यारोपी आशीष को पकड़ लिया। पुलिस सूत्रानुसार आशीष व अनीता के बीच पांच साल से प्रेम संबंध थे। आशीष के मुताबिक अनीता व उसके घरवाले शादी के लिए भी राजी थे लेकिन लाकडाउन के दौरान दिल्ली की उसकी प्राइवेट नौकरी छूट गई।इसके बाद से अनीता व उसके घरवालों का रवैय्या एकदम बदल गया और वे शादी से इंकार करने लगे। तब उसने अनीता को ठिकाने लगाने का मन बना लिया था।
एक साल पहले भी उसने अनीता पर हमला किया था। एसपी अजय कुमार ने बताया कि आशीष के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं अनीता के परिजनों ने आशीष व अनीता के बीच के प्रेम संबंधों को नकारा है। कहना है कि आशीष का घर आना जाना था और वह बेटी से बात भी करता था। इसी को आशीष ने प्रेम संबंध मान लिए। उधर, शाम के वक्त अनिता का शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव पहुंचा परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कटरा-बिल्हौर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन 50 लाख रुपये व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सवाइजपुर स्वाती शुक्ला, एएसपी दुर्गेश सिंह, सीओ परशुराम सिंह, सीओ सिटी विकास जायसवाल आदिं ने जमीन का पट्टा व सरकारी योजनाओँ का लाभ दिलाने का भरोसा देकर मामला शांत कराया। तब करीब आधे घंटे बाद शव हटसका। जाम से राहगीरों को भी परेशानी हुई। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अनीता की हत्या की खबर पाकर उसके अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी फूफा बच्चू लाल (45) गुरुवार को ककरा गांव पहुंचे। इसी दौरान घटनास्थल पर खींचा गया अनीता का फोटो देख उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इससे उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम सूत्रानुसार अनीता के शरीर पर बांके के लगभग 10 वार किए गए। अनिता व आशीष के बीच हाथापाई भी हुई है। जिससे उसके शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों के पैनल ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें