हरदोई। हरदोई में यातायात के नियमों का पालन अब दूर
की कौड़ी साबित होता जा रहा है। एक ओर जहां तिपहिया और चार पहिया वाहन
सवारों के लिए ट्रैफिक रूल्स के कोई मायने नहीं रहे गए हैं, वहीं दोपहिया
वाहन चालक भी इनसे पीछे नहीं हैं।
दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के चार से
पांच लोगों को बैठाने में गुरेज नहीं करते। उधर, ट्रैफिक पुलिस भी चौराहों
पर केवल में खानापूरी करती नजर आती है। ट्रैफिक पुलिस को दोपहिया, तिपहिया
और चार पहिया वाहन सवार मुंह चिढ़ाते निकल जाते हैं।
अब इन्हीं महाशय को
देखिए, बाइक में दो बच्चों समेत पांच लोगों के साथ बेधड़क वाहन को फर्राटे
से ले जा रहा है।