फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलरों की समस्याओं का किया जाएगा निपटारा

Sun, 14 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन की जनपदीय कार्यकारिणी की शनिवार को एक होटल में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने कहा कि पेट्रोलियम व्यवसाय में चल रही डीलरों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी डीलरों की समस्याओं को सुना और उन पर विचार विमर्श किया। उन्होंने सभी को संगठन द्वारा डीलरों के हितों में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा यह भी बताया कि नए पंपों पर मंत्रालय द्वारा रोक लगा दी गई है।

डीलर कमीशन में एक जुलाई से वृद्धि होने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से मिलने वाले वन टाइम लाइसेंस की जानकारी दी। किसी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में उन्होंने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने डीलरों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर किसी भी प्रकार का डीलर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तेल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा डीलरों से मित्रवत व्यवहार करने की बात कही। इस मौके पर महामंत्री कपिल गुप्ता, वीरेंद्र नाथ टंडन, प्रेम गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, अतुल गुप्ता, समीर अग्रवाल और गंगाशरन गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें