फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदा लगाकर आईटीआई के छात्र ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर में रविवार देर शाम युवक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देखकर बिलख पड़े। मृतक के पिता घटना की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

ग्राम तुर्तीपुर निवासी सुरजीत (18) आईटीआई के छात्र थे। पिता जगन्नाथ के मुताबिक, मकान के सामने उनका दूसरा मकान है। उसमें भूसा भरा हुआ है। रविवार दोपहर सुरजीत कहीं चले गए थे। शाम तक वापस न आने पर उनकी तलाश की गई। भूसा भरे मकान में जब वह गए। वहां देर शाम कमरे में दुपट्टे के फंदे से सुरजीत का शव लटका मिला।
पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। सुरजीत तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें