फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में अव्यवस्था देख पारा चढ़ा

Thu, 03 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर राज्य मंत्री ने विभागीय जिम्मेदारों व शिक्षकों को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राज्य प्रशिक्षण परिषद के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नित्यानंद शर्मा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचे और शहर में संचालित आईटीआई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपकरण और फर्नीचर बदहाल मिला। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान टर्मिनल विभाग में प्रशिक्षणार्थी उपकरण के विषय में जानकारी नहीं दे सके। जिस पर उन्होंने टीचरों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद इलेक्ट्रानिक विभाग में भी प्रशिक्षणार्थियों भी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ट्रेड के विषय में जानकारी नहीं दे सके। इस पर यहां के एक टीचर को भी लताड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने संस्थान के सभी ट्रेड का निरीक्षण किया और व्यवस्था का दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय समेत विभागीय स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें