फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया कल शाम तक: प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2021 के प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश सूची राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा घोषित कर दी गई है। प्रधानाचार्य आरएस यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। तय तिथि तक प्रवेश न लेने वालों का चयन रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 15 सितंबर की शाम पांच बजे तक पूरी की जाएगी। अंतिम तिथि तक अवकाश के दिनों में भी संस्थान खुला रहेगा व प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने बताया है कि प्रथम चरण चयन परिणाम में चयनित अभ्यर्थी 15 सितंबर की शाम पांच बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित चयनित
संस्थान व उनकी एक एक प्रमाणित प्रति व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित चयनित संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि 15 सितंबर तक प्रवेश नहीं लिया गया तो उसका आवंटन रद्द माना जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश पाने को लेकर चयनित छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश लेने को आवेदन जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें