फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 14 ग्राम पंचायतों में 4.25 करोड़ से अधिक की अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। 14 ग्राम पंचायतों के गांवों में विकास कराए जाने के लिए आई राशि में 4.25 करोड़ से अधिक का हिसाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

साल 2022-23 में खर्च राशि और कराए गए कामों के अभिलेखों को प्रधान और पंचायत सचिव लेखा परीक्षा दल को नहीं दिखा पाए। लेखा परीक्षा के दौरान मिली गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितता की आशंका पर इन ग्राम पंचायतों की ऑडिट रिपोर्ट जारी की गई है। ऑडिट रिपोर्ट में लेखा परीक्षा विभाग ने आपत्तियों के निराकरण और अभिलेखों को प्राप्त कराए जाने के लिए कहा है।
गांवों के विकास के लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को बड़ी मात्रा में राशि जारी की जाती है। वित्तीय वर्ष वार खर्च और कराए गए काम के अभिलेखों के ऑडिट की भी व्यवस्था दी गई है। लेखा परीक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2022-23 में पंचायतों की ओर से खर्च की गई राशि के लिए किए गए ऑडिट में मिली गड़बड़ी और अभिलेखों के न मिलने पर लगाई गई आपत्तियों की रिपोर्ट जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विकास खंड हरपालपुर की 11 और विकास खंड शाहाबाद की तीन ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग के जिला लेखा परीक्षा अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट पंचायतीराज विभाग को भेज दी गई है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। संंबंधित पंचायत सचिवों से इसका निराकरण कराया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण न कराने पर संबंधित पंचायत सचिव और प्रधान की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें