फोटो-29- शाहाबाद के निरीक्षण भवन में शिकायतें सुनती उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी। संवाद
- जन सुनवाई के दौरान मिली शिकायत पर सीओ को दिए निर्देश संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जन समस्याओं की सुनवाई की। अधिकारियों को शिकायतोें का निस्तारण प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए।
नगर निवासी गोपाल त्रिपाठी ने मंत्री को बताया कि कुछ कंपनियां नगर के लोगों को सीमित अवधि में धन डेढ़गुना करने का लालच दे रही हैं। लालच में आकर लोगों की पूंजी खतरे में पड़ सकती है। इस पर रोक लगवाए जाने की मांग उन्होेंने की। इस पर रजनी तिवारी ने सीओ अनुज मिश्रा को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय ने बिजली के खंभे लगाने में प्राइवेट क्षेत्र की कंपनी के मनमानी करने की शिकायत दर्ज कराई। सुभाष रस्तोगी और शिखर त्रिपाठी ने नगर पालिका के गृहकर को लेकर शिकायत की। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार अजय कुमार, एसडीओ शशांक मौर्या, जेई पंकज जायसवाल आदि मौजूद रहे।