शाहाबाद। अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में तहसील के अफसरों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई गई। अधिकांश अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में बैनामा समय से दर्ज नहीं किए जा रहे हैं। इसकी वजह से छह माह तक दाखिल खारिज के मामले लंबित रहते हैं। बैठक में तहसील परिसर में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने के कारण आवागमन में अधिवक्ताओं को होने वाली परेशानियों का भी मामला उठा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित और महामंत्री अमित गुप्ता को अधिवक्ताओं ने उक्त मामलों में अधिकारियों से बातचीत करने के लिए अधिकृत किया। बैठक मेें वरिष्ठ अधिवक्ता राम सनेही मिश्रा, राज कुमार रावत, विमलेश लोधी, ज्ञान प्रकाश पाल, अनिल शुक्ला, विजय अवस्थी आदि मौजूद रहे।