फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों के बीच पहले दिन का आगाज

Fri, 02 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के पहले दिन हुई रिमझिम बारिश व सर्द हवाओं से सर्दी बढ़ गई। इसके चलते जहां के दिन के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई, वहीं शाम होते ही क ड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया। रुक-रुककर हुई बारिश से लोग घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि गत दिन तापमान का अधिकतम स्तर 21.0 तथा न्यूनतम 9.0 डिग्री था, जो आज बारिश होने एवं  ठंडी हवाओं के चलते 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। नए साल के आगमन का जोश लोगों में जरूर था, पर नए साल के पहले दिन मौसम ने पलटी मारते हुए लोगों को चौंका दिया। बारिश होेने एवं ठंडी हवाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताते चले कि मौसम के मिजाज  बुधवार की रात से ही बदलने शुरू हो गए थे। नए साल का आगमन होने के बाद बादलों की गरज तथा बूंदाबांदी के बीच हुई सुबह काफी ठंडी हो गई, जिसके कारण लोगों की गुड़ मार्निंग कोल्ड मार्निंग में बदल गई। ऐसे में कड़ाके की ठंड से लोग खासे परेशान रहे और इधर उधर अलाव खोजते नजर आए।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने के कारण लोगोें की दिनचर्या पर खासा असर पड़ा और शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे। ठंड से बचने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया, वहीं घरों में भी अंगीठी आदि जलाकर ठंड से मुकाबला करने का प्रयास किया गया। उधर, पिहानी क्षेत्र में भी नए साल का पहला सवेरा यहां रिमझिम फुहारों के साथ हुआ। बारिश के साथ चलने वाली शीत लहर ने ठिठुरन में इजाफा कर दिया।

हालांकि, पिछले सप्ताह के मुकाबले बुधवार और गुरुवार को गलन कम रही। बीती रात तारीख बदलने के चंद घंटे बाद ही बारिश शुरू हो गई। हल्की-हल्की बूंदे पूरा दिन ठंडक का अहसास कराती रहीं। इसके साथ ही चलने वाली पछुवा हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी और दिन भर लोग आग और लिहाफ के सहारे बैठे रहे। खराब मौसम का असर नगर की बड़ी बाजार पर भी रहा। गुरुवार को बाजार में कम ही दुकानदार और ग्राहक पहुंचे और शाम होते ही बाजार मैदान सन्नाटे में डूब गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें