फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण सेवा समूह ने गरीबों को बांटे कंबल

Thu, 01 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के आगाज के पहले ही दिन जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण सेवा समूह ने गरीबोें को नए साल का उपहार दिया। हाड़कंपाऊं ठंड में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए समूह ने गुरुवार को 84 महिला पुरुषों को कंबल का वितरण किया।
विज्ञापन


रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से चुनकर बुलाए गए गरीब व जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव को एक एक कंबल दिया गया। जिसे पाकर गरीबों के चेहरों पर काफी खुशी और संतुष्टता नजर आई। गरीब और जरूरतमंदों की सहायता के लिए नारायण सेवा समूह द्वारा समय समय पर भोजन और वस्त्र का वितरण कराया जाता है।

आम दिनों में तो नारायण सेवा समूह गरीबों के सेवार्थ कार्य करती ही है, वहीं नववर्ष 2015 के पहले दिन समूह सदस्यों द्वारा एक बार फिर से गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की। आस पास के क्षेत्रों के 84 महिला व पुरुषों को चयनित कर बुलाया गया। संस्था के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने कंबल का वितरण करते हुए कहा कि गरीबों की सेवा से परम सुख की प्राप्ति होती है और ईश्वर की कृपा भी मिलती है।
विज्ञापन


सोमेश, प्रियम मिश्रा, डा. संदीप कटियार, डा. जेबी सिंह, भूपेंदर सिंह और जयशंकर गुप्ता ने कहा कि इन दिनों सर्द व ठंडी हवाएं हाड़ को कंपा दे रही, पर वह संसाधनों के अभाव में ऐसे ही जीने को मजबूर हैं, लेकिन इन कंबलों से उनको सर्द रातों में राहत मिलेगी।

सुमेर सिंह, डा. नरेश चंद्र शुक्ल, डा. सुधीर चौहान, अनुज गुप्ता, सूरज सिंह, नरेश कुमार, तारकनाथ, राम स्नेही द्विवेदी ने समाज के लोगों से गरीबों की सेवा के लिए त्याग करने की अपील की। इस मौके पर संदीप, हरिश्चंद्र शुक्ला, धर्मेश, नितिन मिश्रा, राजीव दीक्षित, मो. वशी, आरडी पाल, जगपाल सिंह, रामशंकर शुक्ला, प्रभुदयाल, हरिशंकर दीक्षित, अजय कटियार, विजय शुक्ला आदि अनिल गुप्ता आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें