फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-14- ओमकार। फाइल फोटो
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में मंगलवार सुबह इंटरमीडिएट के छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देखकर बदहवास हो गए। परिजन घटना की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

नेवादा के मजरा खेरिया निवासी ओमकार (20) कक्षा 12 का छात्र था। वह अग्निवीर की तैयारी भी कर रहा था। बड़े भाई रवि के मुताबिक, उनके दो मकान हैं। एक मकान में वह, उनके पिता दुर्योधन, मां गीता देवी और भाई अनुराग रहते हैं। दूसरे मकान में उनके छोटे भाई ओमकार और विमल रहते थे। सोमवार देर रात 12 बजे तक विमल पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान ओमकार कमरे में मौजूद थे। इसके बाद विमल सो गए।
मंगलवार सुबह मां गीता जब दोनों पुत्रों को उठाने गईं। वहां बरामदे में ओमकार का शव मफलर के फंदे से लटका मिला। वह बिलख पड़ीं। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। ओमकार चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें