फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हिंदी का पेपर खराब हो जाने से आहत इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी

Wed, 26 Feb 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र कमलापुर गांव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बीते सोमवार को हिंदी का पेपर खराब हो जाने से अवसाद में गई इंटरमीडिएट की छात्रा ने मंगलवार शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बुधवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कमलापुर निवासी तुलसीराम की पुत्री रेशमा देवी (20) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह इन दिनों गौसगंज के तेरवा में स्थित इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रही थी। सोमवार को उसकी हिंदी की परीक्षा थी। तुलसीराम के मुताबिक परीक्षा अच्छी नहीं हुई थी। परीक्षादेने के बाद घर पहुंची रेशमा देवी ने पेपर खराब होने की बात कही और काफी देर तक गुमसुम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को उसने कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। पहले तो परिजन घटना की जानकारी पुलिस को देने से कतराते रहे, लेकिन बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिल गई। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पेपर खराब हो जाने के कारण खुदकुशी किए जाने की जानकारी परिजनों ने दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें