फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: इंटरलॉकिंग की निविदा और भुगतान में गड़बड़ी, प्रधान सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ब्लॉक परिसर में ही क्षेत्र पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग लगवाए जाने की निविदा से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया में गड़बड़ी मिली है। गड़बड़ी पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने ब्लॉक हरपालपुर के प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया है। निलंबन के साथ ही प्रधान सहायक को ब्लॉक सांडी से संबद्ध किया गया है। सांडी बीडीओ को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक हरपालपुर कार्यालय परिसर में सामुदायिक शौचालय के पास इंटरलॉकिंग लगवाई गई है। इंटरलॉकिंग लगवाए जाने में निविदा प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक गड़बड़ी की गई है। सीडीओ ने 11 फरवरी को ब्लॉक हरपालपुर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में प्रधान सहायक सुनील कुमार सिंह के पटल पर रजिस्टर ऑफ फाइल के क्रमांक में ओवर राइटिंग मिली थी। वहीं, ब्लॉक परिसर में लगवाई गई इंटरलाॅकिंग की पत्रावली के परीक्षण में नोट शीट पर मेसर्स घनश्याम इंटरप्राइजेज की निविदा दर सबसे कम होने का जिक्र किया गया जबकि काम कराने का आदेश मेसर्स एके इंटरप्राइजेज को दिया गया है।
वहीं, भुगतान भी घनश्याम इंटरप्राइजेज को किया गया है। बताया कि पत्रावली की नोट शीट पर बीडीओ की अनुमति के बिना ही पीएफएमएस से भुगतान किया गया है। बताया कि प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें ब्लॉक सांडी से संबद्ध किया गया है। सांडी बीडीओ काजल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें