फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज में चलती मिलीं प्राइमरी की कक्षाएं

Tue, 30 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
Teacher Shimla
विज्ञापन
हरदोई। डीआईओएस ने सोमवार को लालपालपुर के द्रोण पाल शांती देवी सरस्वती इंटर कालेज का निरीक्षण किया। कालेज में प्राइमरी की कक्षाएं संचालित मिलीं। डीआईओएस ने प्राइमरी की मान्यता की कापी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके अलावा छात्रों की उपस्थिति कम होने और प्रबंध समिति का चुनाव न कराने पर प्रधानाचार्य को नोटिस दिया है।
विज्ञापन


डीआईओएस कमलाकर पांडेय सोमवार की सुबह लालपालपुर के द्रोण पाल शांती देवी सरस्वती इंटर कालेज पहुंचे। कक्षा 12 की उपस्थित पंजिका नहीं बनी थी। बच्चे भी नहीं मिले। कक्षा 10 की उपस्थित पंजिका पर छात्रों के नाम नहीं लिखे गए थे। जबकि कक्षा 10 के छात्र उपस्थित मिले। कक्षा 11 में 13 और कक्षा 9 में मात्र 18 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय की प्रबंध समिति की जानकारी पर बताया गया कि प्रबंध समिति का चुनाव नहीं हुआ है।

इस पर डीआईओएस ने छात्रों की उपस्थिति कम मिलने और प्रबंध समिति का चुनाव न होने पर प्रधानाचार्य को नोटिस दिया है। यहां पर कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। डीआईओएस ने प्रबंध से प्राइमरी स्तर की मान्यता की कापी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग से कक्षा छह से 12 तक की मान्यता होती है। विद्यालय की प्राइमरी स्तर की मान्यता है। इसकी जांच की जाएगी। मान्यता की कापी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें