हरदोई। अब तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की का प्रतिनिधित्व कर चुके शहर के मौहल्ला रेलवेगंज निवासी अजय कुमार यादव अब एशियन जूडो चैंपियनशिप में भी खेलते नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता में विश्व के 38 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप का आयोजन छह से 11 सितंबर के मध्य केरल के कोचीन में होगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि जूडो खिलाड़ी अजय कुमार यादव का चयन एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इससे पहले अजय चीन, जापान आदि देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं व कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि अजय वर्तमान में सांई सेंटर लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला खेल कार्यालय का समस्त स्टाफ व खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की है।
अपने खर्चे पर बेटे को जापान भेजेंगे इंस्पेक्टर पापा
हरदोई। बलिया में तैनात अजय के पिता इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने कहा है कि वह बेटे की उपलब्धि को जाया नहीं जाने देंगे। सरकार की राह न देखते हुए चैंपियनशिप के बाद अपने खर्चे पर अजय को प्रशिक्षण लेने के लिए जापान भेजेंगे।