फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए पानी : जल शक्ति मंत्री

विज्ञापन
फोटो- 38- पचकोहरा के निकट माइनर की सफाई कार्य का जायजा लेते जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने गुरुवार को कछौना और पचकोहरा माइनर के सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सिल्ट सफाई के बाद नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जाते समय जल शक्ति मंडी ने कछौना माइनर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता एके गौतम को निर्देश दिए कि कोई भी नहर, अल्पिका और रहबहा सिल्ट सफाई के कार्य से वंचित नहीं रहनी चाहिए।
सफाई का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाए। कोई भी कार्य अधोमानक मिलने पर संबंधित अभियंताओं और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुल और पुलिया के नीचे की मिट्टी सही ढंग से साफ कराने और पानी की आवाजाही में इस्तेमाल किए जाने वाले गेटों की नियमित ग्रीसिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर तक सिल्ट सफाई का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें