फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नियत समय पर कटौती न कर दोपहर में काटी बिजली, गर्मी में लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वन विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई का समय बिना सूचना बदल दिए जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ा। सुबह का समय निर्धारित होने के बावजूद दोपहर में पेड़ों की छटाई की गई। ऐसे में बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बंद रही। गर्मी के मारे उपभोक्ताओं का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में एक तो वैसे ही उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है, उसमें जिम्मेदारों की मनमानी लोगों को परेशान किए हुए है। लोकल फॉल्टाें की वजह से हर वक्त कटौती का दंश लोगों काे झेलना पड़ रहा है। विभागों की ओर से भी मरम्मत का काम इन दिनों कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को वन विभाग ने बिजली के तारों तक पहुंची डालों की कटाई का काम शुरू किया। विभाग ने यह कार्य सुबह पांच से 10 बजे तक करने का समय निर्धारित किया। बिजली विभाग ने भी इस दौरान सिटी उपकेंद्र और कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र को चरौली उपकेंद्र से आंशिक रूप से बिजली दिए जाने की बात कही।
सुबह के समय काम कराया गया, लेकिन बिना सूचना के दोपहर में भी पेड़ की डाल काटने के लिए बिजली कटवा दी। डेढ़ से पौने चार बजे तक दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि पेड़ों की डाल काटी जा रही है। इसलिए आपूर्ति बंद कराई गई।
विज्ञापन



तीन घंटे तक सांडी रोड उपकेंद्र की गुल रही बिजली
हरदोई। बुधवार देर रात करीब 12 से तीन बजे तक सांडी रोड उपकेंद्र की बिजली गुल रही। गुरगुज्जा उपकेंद्र से सांडी रोड उपकेंद्र तक आई इनकमिंग की 33 केवीए लाइन में खराबी आने से तीन घंटे तक करीब 23 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट की वजह से देर रात तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें