रेलवे स्टेशन की चकाचक साफ सफाई व्यवस्था ने स्थानीय
रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को इंप्लाई आफ द मंथ का अवार्ड दिला दिया। कुछ दिन
पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम ने यहां की साफ
सफाई पर काफी प्रसन्नता व्यक्त की थी।
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम
प्रमोद कुमार ने पिछले बुधवार कोे स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
था। उन्होंने बारीकी से स्टेशन की चाक चौबंद व्यवस्था को देखा। रेलवे
स्टेशन पर उन्हें सब कुछ बेहतर मिल, किंतु उन्हें साफ सफाई सबसे अधिक पसंद
आई।
रेलवे स्टेशन की साफ सफाई व्यवस्था प्राइवेट कंपनी के पास है,
लेकिन स्टेशन अधीक्षक के निर्देशन में स्थानीय रेलवे स्टेशन की बेहतर साफ
सफाई की गई। इस पर डीआरएम ने अधीक्षक की प्रशंसा की।
निरीक्षण से
जाने के बाद अब उन्होंने जनपद के स्टेशन की सफाई व्यवस्था पर स्टेशन
अधीक्षक राम रतन को इंप्लाई आफ मंथ का खिताब दिया है।
बताया जा रहा
है कि डीआरएम ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को हर माह पुरस्कृत
करने के लिए इस अवार्ड की शुरूआत की है। मंगलवार की शाम को डीआरएम से भेजा
गया प्रशस्ति पत्र भी उन्हें मिल गया।