फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नवाचार विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्र स्तर पर दिलाएंगे पहचान और पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पढ़ाई के लिए किए जाने वाले नवाचार विद्यार्थियों और गुरु जी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और पुरस्कार दिलाएंगे। पढ़ाई के लिए किए गए नवाचारों की प्रविष्टियों को विद्यार्थी अपने-अपने गुरु जी के नेतृत्व में ऑनलाइन फीड करेंगे। नवाचारों में वीडियो और ड्राफ्ट किए जाने की व्यवस्था दी गई है। ऑनलाइन ही उन नवाचारों का मूल्यांकन किया जाएगा और उसी आधार पर उनकी श्रेणी तय की जाएगी।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए किए जाने वाले नवाचार अब विद्यार्थियों और स्कूल तक ही सीमित नहीं रहेंगे। नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान मिलेगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के नवाचारों को अब स्कूलों से बाहर निकालते हुए राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की रणनीति बनाई है। विभाग ने विकसित भारत बिल्डथॉन में नवाचारों को जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किए जाने और पुरस्कृत किए जाने की व्यवस्था दी गई है।
विभाग ने पोर्टल पर विकसित भार बिल्डथॉन में शिक्षकों और बच्चों के पंजीकरण की व्यवस्था दी है। प्रत्येक विद्यालय में पांच से सात बच्चों की शिक्षक के नेतृत्व में टीम बनाई गई हैं। पोर्टल पर शिक्षक और विद्यार्थियों के पंजीकरण के साथ ही उनकी टीमों को चार श्रेणी में बांटा गया है। सभी श्रेणी में विद्यार्थी और शिक्षक अपने-अपने नवाचारों के वीडियो और ड्राफ्ट को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बताया कि ऑनलाइन अपलोड किए गए वीडियो और ड्राफ्ट का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी की जनपद स्तर पर 1,000 प्रविष्टियों को चयनित किया जाएगा। राज्य स्तर पर 100 और राष्ट्रीय स्तर पर 10 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि को चयनित किया जाएगा। चयनित प्रविष्टियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिले में नवाचारों की प्रविष्टियों को फीड किए जाने के लिए करीब 1,300 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है।

नवाचारों को स्कूलों से बाहर लाते हुए और भी स्कूलों में कराए जाने और सर्वश्रेष्ठ नवाचारों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए विभाग ने विकसित भारत बिल्डथॉन पर व्यवस्था दी है। जिले में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने अपने-अपने पंजीकरण कराए हैं। -आशीष कुमार मिश्रा, एसआरजी सर्व शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें