मल्लावां। नगर के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर में बुधवार सुबह खेलने के दौरान मासूम पानी भरे टब में गिर गया। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मां बदहवास हो गई।
मोहिउद्दीनपुर निवासी राघवेंद्र यादव खेती करते हैं। परिवार में पत्नी अंजली और दो बेटे राज (5) व सूर्यांश उर्फ यश (डेढ़ वर्ष) था। अंजली ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे वह घरेलू काम निपटा रही थीं। इस दौरान आंगन में पानी भरे टब में यश गिर गया। कुछ देर बाद जब वह आंगन में आईं तो घटना का पता चला। टब से यश को निकाल कर एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गईं। यहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कोतवाल मनोज सिंह ने घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।