फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बुखार और उल्टियों से मासूम की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
फोटो- 36- श​शि। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के बरनई चतरखा गांव में उल्टी-बुखार से पीड़ित 11 माह की मासूम की इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। मासूम के पिता ने हरपालपुर के एक निजी डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बरनई चतरखा निवासी राधामोहन की 11 माह की इकलौती पुत्री शशि को रविवार को बुखार आने के बाद उल्टियां आने लगी थी। परिजन उसे इलाज के लिए हरपालपुर के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। राधामोहन के अनुसार, डॉक्टर ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद घर पहुंचने पर शशि के शरीर पर फफोले पड़ गए और उसकी हालत बिगड़ने लगी।
सोमवार दोपहर परिजन बच्ची को लेकर दोबारा उसी डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिले। हालत गंभीर देख राधामोहन उसे दूसरे डॉक्टर के पास ले गए। पिता के मुताबिक, दूसरे डॉक्टर ने बच्ची की गंभीर स्थिति देखते हुए इलाज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह मासूम को घर ले आए। मंगलवार की तड़के शशि की मौत हो गई। राधामोहन ने निजी डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पुलिससे शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें